शुक्राणु और अंडा एक साथ कैसे जुड़ते हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 14th Oct 2022 : 10:36

शुक्राणु और अंडा एक साथ कैसे जुड़ते हैं?

जब एक पुरुष इजैक्यूलेट करता है या स्खलित होता है तो 5 करोड़ से 15 करोड़ शुक्राणु पैदा होते हैं और ये कोशिकाएं फौरन धारा के ख़िलाफ़ गर्भाशय नली में पहुंचने के लिए अपना सफर शुरू कर देती हैं.

लेकिन ये कोई आसान सफर नहीं होता. 0.655 एमएम लंबी इन कोशिकाओं को राह में कई चुनौतियों का सफर करना होता है.

केवल एक शुक्राणु ही स्त्री अंडाणु के साथ मिलन कर पाता है . इसलिए रेस जारी रहती है.

पहले तो उन्हें योनी के रास्ते में ही बचना होता है, ज्यादातर यहीं खत्म हो जाते हैं. गर्भाशय तक पहुंचने से पहले उन्हें कई बंद रास्तों की भूलभुलैया से बचना होता है.

रास्ते में उनकी जान लेने के लिए तैयार सफेद रक्त कोशिकाएं भी होती हैं, जिनसे बचना एक अलग चुनौती है.

और आखिरकार कुछ बची हुई कोशिकाएं गर्भाशय नली के दरवाजे तक पहुंच पाती हैं. लेकिन विजेता शुक्राणु वही होता है जिसके स्वागत के लिए ठीक वक्त पर कोई अंडाणु आ जाए.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info